थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को हिरणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी पूजा कमिटी सदस्य सहित काफी संख्या में लोगो ने भाग लिया। बैठक में एसडीपीओ गौरव कुमार , जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत , बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी पूजा कमिटी के सदस्यों ने बारी बारी से दुर्गात्सव कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी दिया। एसडीपीओ ने उपस्थित लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पूजा कमिटी अपने अपने स्वंयसेवकों का नाम , पता , मोबाइल संख्या अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के हस्ताक्षर के साथ दो दिनों के अंदर थाना में जमा करें। निर्माण किये जा रहे पूजा पंडाल की अनुश्रवण जल्द ही की जाएगी। जो सुरक्षित होना अनिवार्य है। पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र का रहना अतिआवश्यक है। पंडाल निकट पटाखा फोड़ना पूरी तरह निषेध है। एसडीपीओ ने आगे कहा कि किसी भी पूजा पंडाल में डीजे नही बजेगी। जिसे पूरी तरह निषिद्ध किया गया है। पंडाल में लाउडस्पीकर बजाए। पूजा को लेकर सप्तमी से श्रधालुओ की काफी भीड़ रहती है। इसलिए भारी वाहनों की नो इंट्री लगाया जाएगा। जिससे कि पूजा शांत ढंग से सम्पन्न हो। वही अंचलाधिकारी ने कहा कि सभी पूजा कमिटी सरकारी मार्ग निर्देशो का पालन करेंगे। पर्व को आपसी भाईचारा व सौहार्द के साथ मनाना है। असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। पंडाल में सीसीटीवी अवश्य लगावे। महिला श्रधालुओ को लेकर पूजा कमिटी द्वारा विशेष व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। बैठक में जिप उपाध्यक्ष व बीडीओ ने भी शांतिपूर्ण रूप से पूजा सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।





