Search

October 6, 2026 9:06 pm

युवा दस्ता ने की रांची उपायुक्त मंजूनाथ के साथ महत्वपूर्ण वार्ता, दुर्गापूजा को सफल बनाने पर हुई चर्चा

अक्षय कुमार

रांची। रांची में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने उपायुक्त को युवा दस्ता द्वारा किये गए 37 वर्षो के सेवा कार्यो की जानकारी दी एवं श्री दुर्गापूजा मोहत्सव के दौरान होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया। युवा दस्ता के लोगो ने उपायुक्त महोदय से कहा कि राजधानी राँची के सभी पूजा पंडालो एवं पंडालो से जुड़े सभी मार्गो की साफ सफाई एवं स्ट्रीट लाइट को अभिलंब ठीक कराने की मांग की। राजधानी राँची के सभी पूजा पंडालो एवं पंडालो से जुड़े सभी मार्गो में सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ाम एवं ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की मांग की। उपायुक्त ने आज प्रतिनिधिमंडल के सभी लोगो के बातो को ध्यानपूर्वक सुना एवं सभी को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। उपायुक्त ने युवा दस्ता के द्वारा किए गए सेवा कार्यो की सराहना की।

img 20261006 wa01792722996092933173529
उपायुक्त कार्यालय रांची

बैठक में युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा , युवा दस्ता के अध्यक्ष राजेश गुप्ता छोटू एवं युवा दस्ता ग्रामीण के अध्यक्ष मदन साहू, राज किशोर प्रसाद सहित पीयूष आनंद ,राहुल सिन्हा चंकी, ज्योति शंकर साहू, सुनील शर्मा, प्रकाश चंद्र सिन्हा, मनीष केसरी, करण नायक, अरविंद जैस्वाल, राजेश राम, नवनीत पांडेय, अमन कुमार , राजीव सिंह , अखिलेश शर्मा , रवि पटवा, शुभम मित्तल सहित दर्जनों युवा दस्ता के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!