Search

October 6, 2026 10:42 pm

त्योहारों में नहीं लगेगा जाम! पाकुड़ में ट्रैफिक का नया प्लान, तय होंगे रूट और पार्किंग

दुर्गापूजा से छठ तक शहर में भीड़ संभालने की तैयारी, टोटो-ऑटो के पड़ाव से लेकर डायवर्जन तक पर प्रशासन की नजर

पाकुड़। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ में शहर की सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाल ली है। मंगलवार को एसडीओ, डीटीओ, एसडीपीओ समेत पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान टोटो-ऑटो के पड़ाव, पार्किंग स्थल, वाहनों के प्रवेश-निकास मार्ग और संभावित डायवर्जन को लेकर स्थलवार जायजा लिया गया। मुफस्सिल और मालपहाड़ी की ओर से शहर में आने वाले तथा शहर से बाहर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय करने पर भी चर्चा हुई।

त्योहार से पहले जारी होगा रोड मैप:

प्रशासन की ओर से जल्द ही विस्तृत ट्रैफिक प्लान और रोड मैप तैयार कर जारी किया जाएगा। इसमें निर्धारित रूट, पार्किंग स्थल, वाहन पड़ाव और डायवर्जन की जानकारी रहेगी। इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा, ताकि पर्व के दौरान लोगों को परेशानी न हो। एसडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारी पूरी करने और ट्रैफिक प्लान को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने वाहन चालकों और आम लोगों से निर्धारित रूट व पार्किंग व्यवस्था का पालन कर सहयोग की अपील की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!