Search

October 6, 2026 9:58 pm

पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर जोर, एसडीओ,एसडीपीओ ने लिया जायजा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मराण्डी व एसडीपीओ गौरव कुमार ने मंगलवार को हिरणपुर बाजार स्थित पूजा पंडाल व सरकारी मवेशी हाट परिसर का जायजा लिया। अधिकारियों ने मवेशी हाट परिसर की जांच के दौरान कार्यक्रम को लेकर युवाओं से जानकारी लिया। इसके बाद दामिन डाक बंगला परिसर में निर्माण हो रहे सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। जहां पूजा कमिटी को निर्देश दिया कि पूजा पंडाल को मजबूती से बनाये। वही पंडाल में अग्निशमन यंत्र , सीसीटीवी आदि रहना अति आवश्यक है। अष्टमी के दिन श्रधालुओ की भीड़ को देखते हुए पंडाल में प्रवेश व निकासी द्वार अलग अलग बनाये। महिला श्रधालुओ के लिए अलग से व्यवस्था करें। इसके बाद अधिकारियों ने अन्य कई पूजा पंडालों में जाकर निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!