Search

October 7, 2026 12:58 am

चढ़ाई पर पलटा डस्ट लदा ट्रैक्टर, दबकर युवक की मौत

सानू कुमार

महेशपुर-रदीपुर ओपी क्षेत्र के ऊपर मोहुलबोना-भवानीपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह डस्ट लदे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर पर सवार 17 वर्षीय युवक की दबकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान रदीपुर ओपी क्षेत्र के बुरुडीह गांव निवासी मेरान्तो मुर्मू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मेरान्तो मुर्मू डस्ट लदे ट्रैक्टर (जेएच 16एफ 5985) पर सवार होकर रदीपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान भवानीपुर गांव के समीप चढ़ाई पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मेरान्तो मुर्मू उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रदीपुर ओपी के एएसआइ सुरेश प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लिया तथा डस्ट लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया. इधर, 17 वर्षीय मेरान्तो मुर्मू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

IMG 20261006 WA0071
IMG 20261006 WA0073 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!