Search

October 7, 2026 10:17 pm

भवानीपुर ने जीता गेन्दरेच् बॉल का खिताब, उपासना मरांडी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

सानू कुमार

महेशपुर। जयनगरा पंचायत के नारायणपुर फुटबॉल मैदान में तीर-धनुष क्लब नारायणपुर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गेन्दरेच् बॉल प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को खेला गया। फाइनल में भवानीपुर ने चोपोक टोला को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी और पिंकु शेख मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजकों ने दोनों अतिथियों का आदिवासी रीति-रिवाज, मांदर-ढोल की थाप और नृत्य के साथ स्वागत किया।
विजेता भवानीपुर की टीम को उपासना मरांडी ने 25 हजार रुपये और उपविजेता चोपोक टोला को पिंकु शेख ने 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। उपासना मरांडी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत से सीख लेते हुए लगातार मेहनत करने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की। मौके पर रद्दीपुर ओपी प्रभारी सुरेश प्रसाद, बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, लक्ष्मण मरांडी, राजेंद्र हांसदा, ललित हेंब्रम, नसीर शेख, स्टीफन हांसदा, जनता हांसदा, क्लब अध्यक्ष राजेश मुर्मू, सचिव फिलिप हांसदा समेत अन्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

IMG 20261007 WA0043
IMG 20261007 WA0042 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!