Search

October 9, 2026 3:29 pm

रूपी सोरेन के निधन से शोक में डूबे छात्र, केकेएम कॉलेज में दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण सफर में रूपी सोरेन के योगदान को किया याद, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना।

पाकुड़। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर केकेएम कॉलेज, पाकुड़ के आदिवासी छात्रावास में शोकसभा आयोजित की गई। शुक्रवार सुबह छात्रावास परिसर में छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
छात्रों ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के लिए बड़ी क्षति है। शिबू सोरेन के लंबे राजनीतिक संघर्ष और झारखंड आंदोलन के दौरान उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों को संभाला। भले ही वह सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधियों में कम नजर आती थीं, लेकिन परिवार के जीवन और संघर्षपूर्ण दौर में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।
रूपी सोरेन के निधन की खबर से झारखंड में शोक का माहौल है। केकेएम कॉलेज के आदिवासी छात्रावास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से छात्रों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मौके पर छात्रनेता कमल मुर्मू, वरिष्ठ छात्रनायक अजय हेम्ब्रम, उप छात्रनायक रोजिक मरांडी, जयसेन सोरेन, संतोष मरांडी, साइमन मुर्मू, एडवर्ड सोरेन, रसका मरांडी, सुरेश हेम्ब्रम, संदीप मरांडी, सोकेन बेसरा, संजीव बास्की सहित अन्य छात्र उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!