Search

October 10, 2026 7:54 pm

ICICI बैंक एवं NIIT फाउंडेशन के तत्वावधान में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अक्षय कुमार

रामगढ़। शनिवार को डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा–लारी, रामगढ़ में ICICI बैंक एवं NIIT फाउंडेशन के तत्वावधान में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम (Financial Awareness Programme) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय, NIIT फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर हरेंद्र लोहरा, सेंट्रल लेवल प्रतिनिधि अभिषेक कुमार एवं असिस्टेंट विकास कुमार तथा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर हरेंद्र लोहरा ने प्रशिक्षुओं को वित्तीय प्रबंधन, बीमा, म्यूचुअल फंड एवं LIC सहित विभिन्न वित्तीय विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा आर्थिक जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।

IMG 20261010 WA0217 1
IMG 20261010 WA0218

कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2026–28 के कुल 45 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं देखरेख महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक नयन कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक मोहम्मद परवेज, इंदु कुमारी झा, श्रीमती सुप्रिया वर्मन, मुरारी कुमार दूबे , बाबूचंद प्रसाद, बरुण कुमार एवं पिंटू कुमार पटेल सहित महाविद्यालय के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!