Search

October 10, 2026 10:04 pm

गौरपाड़ा में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया शिलान्यास

1.42 करोड़ रुपये से होगा भवन निर्माण, ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

अमर भगत

अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड के सिंगारसी पंचायत अंतर्गत गौरपाड़ा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शनिवार को लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने 1 करोड़ 42 लाख 80 हजार 962 रुपये की लागत से बनने वाले भवन का नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि गौरपाड़ा और आसपास के ग्रामीण लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र के भवन की मांग कर रहे थे। भवन के अभाव में लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती थी। नए भवन के निर्माण से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी और इलाज के लिए दूर-दराज भटकने की समस्या कम होगी। विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीणों, गरीबों और आदिवासी-मूलवासी समुदाय के हितों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सरकार का प्रयास है कि दूरदराज के गांवों तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचें। शिलान्यास कार्यक्रम में युवा नेता एवं केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, विभागीय सहायक अभियंता प्रदीप रजक, प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, रंजन साहा, कालीदास मुर्मू, थॉमस मुर्मू, इमरान अंसारी, रंजीत पंडित, संतोष भगत, नारायण भगत, फिलीप मुर्मू, अली हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!