Search

October 11, 2026 9:56 pm

भाजपा का बूथों पर फोकस, बूथों पर ‘मन की बात’ कराने वाले मंडल अध्यक्ष सम्मानित

सरिता मुर्मू ने संगठन विस्तार में तेजी लाने का दिया निर्देश, जिला प्रभारी ने टीम भावना से काम करने पर दिया जोर।

पाकुड़। भाजपा पाकुड़ जिला इकाई की मासिक बैठक रविवार को ब्याहुत धर्मशाला में जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की सफलता की रणनीति तय की गई। जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों को मंडल, बूथ और शक्तिकेंद्र कमेटियों का जल्द विस्तार करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को पिछले महीने 65 में से 63 बूथों पर आयोजित कराने के लिए वीरकिट्टी मंडल अध्यक्ष मोजेश टुडू को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सरिता मुर्मू ने अन्य मंडल अध्यक्षों से भी प्रेरणा लेकर आगामी कार्यक्रम को अधिक से अधिक बूथों तक पहुंचाने की अपील की। जिला प्रभारी श्रीनिवास मंडल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जिला से लेकर बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता टीम बनाकर काम करें। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं के प्रयासों के लिए आभार जताया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडे, जिला महामंत्री रूपेश भगत व साधन कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष शर्मिला रजक व हिसाब राई, जिला मंत्री नरेन साहा, मंडल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, सुलेमान मुर्मू, साहेब हांसदा, महिला मोर्चा की प्राची चौधरी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20261011 WA0046

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!