Search

October 11, 2026 11:52 pm

हाइवा की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, पति-पत्नी और बच्चा बाल-बाल बचे

हिरणपुर (पाकुड़)। हिरणपुर-पतना मुख्य सड़क पर हाथीगढ़ के समीप रविवार अपराह्न हाइवा की टक्कर से एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनका बच्चा बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, सोनाकोड़ निवासी अख्तर अंसारी पत्नी और बच्चे के साथ दुर्गापुर स्थित अपने ससुराल से बाइक (जेएच 18 पी 8638) पर हिरणपुर बाजार जा रहे थे। हाथीगढ़ के समीप बाइक खड़ी करने के दौरान पीछे मुड़ रहे हाइवा (जेएच 04 एई) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि तीनों सवार सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!