Search

October 13, 2026 9:13 pm

सेंट मैथ्यू स्कूल, ललपनिया में हुआ आधार कैंप का आयोजन, शिक्षा विभाग की विशेष पहल का विद्यार्थियों ने उठाया लाभ

जिला ब्यूरो

ललपनिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत सेंट मैथ्यू स्कूल, ललपनिया में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के आदेश पर आधार कैंप का आयोजन हुआ। इस आधार कैंप में बच्चों का बायोमैट्रिक अपडेट सहित आधार निर्माण इत्यादि कई महत्वपूर्ण सुधार की प्रक्रिया की गई। शिक्षा विभाग के इस पहल से शिक्षा विभाग के लिए आवश्यक आंकड़ा मिलान करने में सुविधा हुई तो वहीं अभिभावकों को अपने बच्चों का अपने क्षेत्र में ही आधार अपडेट होने से अभिभावक गण प्रसन्न नजर आए। इस कार्य में प्रमुख भूमिका विभाग द्वारा नियुक्त रुना कुमारी, वासुदेव कुमार, विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार झा, शिक्षक जैनुल आबेदीन की रही। इस आधार कार्ड में करीब 30 की संख्या में विद्यार्थियों के आधार का अपडेट किया गया। इस दौरान कुछ बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र सक्रिय नहीं होने के कारण आधार निर्माण नहीं हो पाया। मौके पर मौजूद आधार अपडेट के लिए आए आधार ऑपरेटर रुना कुमारी एवं बासुदेव कुमार ने बताया कि नए बच्चों के आधार निर्माण के लिए जन्म प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है साथ ही जन्म प्रमाण पत्र का ऑनलाइन सक्रिय होना आवश्यक है। अतः कैंप में जो जन्म प्रमाण पत्र सक्रिय नजर नहीं आए उसके लिए उन्होंने पुनः जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन देने की बात कही।

IMG 20261013 WA0138
सेंट मैथ्यू स्कूल, ललपनिया में हुआ आधार कैंप का आयोजन
IMG 20261013 WA0167

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!