ग्रामीणों ने थाने में दिया आवेदन, जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग।
पाकुड़िया। मटियल घाटी गांव के प्रमाणिक टोला में ट्रांसफार्मर का कॉइल चोरी होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। घटना 11 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। बिजली गुल होने के बाद 12 अक्टूबर की सुबह ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की जांच की, तो उसका कॉइल गायब मिला। इससे टोले के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, 11 अक्टूबर की रात अचानक बिजली गुल हो गई। रातभर इंतजार के बाद भी सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो लोगों ने ट्रांसफार्मर की जांच की। इस दौरान कॉइल चोरी होने का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों ने पाकुड़िया थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कॉइल चोरी होने से टोले में बिजली संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।






