Search

October 14, 2026 8:00 pm

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के तैयारी हेतु बैठक आयोजित हुई

अक्षय कुमार

रामगढ़। व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), रामगढ़ के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ पूर्व-तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थायी लोक अदालत, रामगढ़ के अध्यक्ष वी० के० तिवारी ने की। बैठक में बैंक ऋण से संबंधित लंबित एवं समझौता योग्य मामलों, ऋण वसूली, एनपीए खातों तथा अन्य बैंकिंग विवादों के त्वरित निपटारे पर विस्तार से चर्चा की गई। बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने बैंकों में लंबित मामलों की पहचान कर आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन किया जा सके।

FB IMG 1791980616079
बैठक की अध्यक्षता वी.के तिवारी ने की

बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, झारखंड ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक एवं केनरा बैंक सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ आम नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने बैंक ऋण से संबंधित समझौता योग्य मामलों के समाधान हेतु 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएँ।

IMG 20261014 WA0154 1

राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों के आपसी सहमति से सरल, त्वरित एवं कम खर्च में समाधान का प्रभावी माध्यम है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!