Search

October 17, 2026 9:59 pm

छेड़छाड़ से लेकर मानव तस्करी तक, छात्राओं को बताए सुरक्षा के कानूनी अधिकार

पाकुड़ पुलिस की पहल, पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह के प्रति किया जागरूक; आपात स्थिति में डायल-112 से मिलेगी मदद

पाकुड़। छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने और अपने अधिकारों की जानकारी देने के लिए पाकुड़ पुलिस ने पहल की है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर शनिवार को अमड़ापाड़ा थाना परिसर में झारखंड विकास परिषद एनजीओ के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों और गांवों की छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, डायन-बिसाही प्रतिषेध अधिनियम, मानव तस्करी, बाल विवाह और नशामुक्ति जैसे विषयों की जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें किसी भी तरह की परेशानी या आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही डायल-112 के माध्यम से आपातकालीन पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

जागरूकता से अपराधों पर लगाम लगाने की पहल।

कार्यक्रम में छात्राओं और एनजीओ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने समाज को नशामुक्त, सुरक्षित और कुरीतियों से मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पाकुड़ पुलिस की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग करना और अपराध या संकट की स्थिति में उचित सहायता लेने के लिए जागरूक बनाना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!