Search

October 21, 2026 2:05 am

जाहेर ऐरा मेला और फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेम्ब्रम

महुलपहाड़ी में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, विजेता पश्चिम बंगाल की टीम को मिला 30 हजार रुपये का पुरस्कार।

पाकुड़। महुलपहाड़ी में 20 अक्टूबर को आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं जाहेर ऐरा मेले में जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेम्ब्रम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल प्रतियोगिता, जाहेर ऐरा मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर 30 हजार रुपये का पुरस्कार जीता, जबकि टोटो स्टार टीम दूसरे स्थान पर रही और उसे 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, जियोंन मरांडी, जतना मरांडी और शिवधान किस्कू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी आयोजन को आकर्षक बनाया। मेले के माध्यम से क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!