Search

October 24, 2026 9:41 pm

प्रोजेक्ट जागृति के तहत इंसानियत फाउंडेशन के 9 सदस्यों ने किया रक्तदान

जरूरतमंद मरीजों की मदद और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का दिया संदेश

पाकुड़। जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इंसानियत फाउंडेशन के नौ सदस्यों ने प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान किया। इस पहल के जरिए सदस्यों ने मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में संस्था के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, सचिव बानिज शेख, उप सचिव आसादुल मुल्ला सहित अलादुद्दीन, आलिम, हाबिल, समाद और मनोज कुमार समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। रक्तदान के माध्यम से संस्था ने लोगों को जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। संस्था के सदस्यों ने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी मरीज को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में रक्तदान के प्रति जागरूकता और समय पर रक्त की उपलब्धता बेहद जरूरी है। स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मददगार हो सकता है। इंसानियत फाउंडेशन ने कहा कि मानवता की सेवा ही संस्था का संकल्प है। प्रोजेक्ट जागृति के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सेवा, सहयोग व भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!