हिरणपुर (पाकुड़): शुक्रवार अहले सुबह हिरणपुर – पाकुड़ मुख्य पथ के मोहनपुर मोड़ निकट अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से करणडांगा निवासी गियासुद्दीन मोमिन (60) की मौत हो गई। वही घटना के बाद चालक वाहन लेकर पाकुड़ की ओर भाग निकला। इसकी सूचना मिलने साथ थाना के एएसआई सूरजमल पासवान पुलिसब के साथ घटनास्थल पहुंचे व आवश्यक छानबीन किया। वही सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के स्वजनों से पूछताछ किया। मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ्य था , जो सुबह करीब चार बजे मोहनपुर मोड़ में सड़क पार कर रहा था कि हिरणपुर की ओर से आ रहे अज्ञात पत्थर लदे हाइवा ने कुचल दिया। जिससे सिर को बुरी तरह कुचल दिया था। उधर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पुत्री सोनाजोरी निवासी सकीना खातून ने बताई की पिता की मानसिक स्थिति ठीक नही था , जो सुबह ही घर से निकला था कि दुर्घटना में मौत हो गई। उधर इस घटना को लेकर स्वजनों की रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया गया है। घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।





