Search

October 31, 2026 4:04 am

मुख्य सड़क पर धूल-प्रदूषण से बढ़ी परेशानी, युवाओं ने उपायुक्त से लगाई गुहार।

हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर बाजार स्थित मुख्य सड़क में बढ़ते धूलकण , प्रदूषण व खराब सड़क की समस्याओं को लेकर युवाओं ने शुक्रवार को उपायुक्त से गुहार लगाया है। बाजार के विकास कुमार दास , राना दे व चंदन भगत ने डीसी को दिए आवेदन में कहा है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र के इस सड़क में काफी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन ,रानीपुर से हाईस्कूल मोड़ तक कि स्थिति काफी दयनीय बन गई है। जहां सड़क में धूलकण उड़ रही है। वातावरण प्रदूषित होने के कारण लोगो की स्वास्थ्य में प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बच्चे , बुजुर्ग व अस्थामा के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। फैले धूलकणों से दो पहिये वाहनों की फिसलने व दुर्घटना होने की डर बना हुआ है। सड़क किनारे स्थित घर व दुकानदारों को धूलकणों से काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। आये दिन सड़क दुर्घटनाये घट रही है। विद्यालय के छुट्टी के समय भारी वाहनों की परिचालन तेज हो जाती है। रात के समय कोयला डम्फर अपने निर्धारित रूट छोड़कर बाजार के घनी आबादी क्षेत्र में तेजी से गुजरती है। जिससे दुर्घटना घटने की अंदेशा बनी हुई है। सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट अत्यधिक धूलकणों से मोटी परत जमा हो चुकी है। जो बन्द पड़ा हुआ है। जिससे सड़क में अंधेरा छाया रहता है। आवागमन करने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!