Search

October 31, 2026 12:04 am

महिला शक्ति को सियासी ताकत बनाने का डॉ. सीमा सिंह ने भरा दम, बूथ से प्रदेश तक संगठन मजबूत करने का आह्वान।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- महिलाएं सिर्फ संगठन की ताकत नहीं, नेतृत्व की भी पहचान हैं; युवतियों को राजनीति से जोड़ने पर दिया जोर।

राजकुमार भगत

पाकुड़। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह ने पाकुड़ की धरती से महिला कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूत कड़ी बनने का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की भागीदारी केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि संगठन के निर्णय, नेतृत्व और जनसंपर्क में भी उनकी सक्रिय भूमिका दिखनी चाहिए। महिला शक्ति को संगठित कर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना समय की जरूरत है। शुक्रवार को अपने एकदिवसीय दौरे पर पाकुड़ पहुंचीं डॉ. सीमा सिंह का होटल रॉयल रेसीडेंसी में महिला कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की भावी भूमिका और संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि नारी स्वयं शक्ति का प्रतीक है। महिलाओं को अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता साबित करने के लिए किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। परिवार से लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण तक महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। आज महिलाएं राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं की समस्याओं को समझें, उनकी आवाज उठाएं और जरूरतमंद परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने नई महिलाओं को संगठन से जोड़ने और युवतियों को सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में आगे लाने पर विशेष जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर हुई। संचालन महिला नेत्री प्राची चौधरी ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू, मीरा प्रवीण सिंह, दुर्गा मरांडी, डॉ. मिस्फिका हसन, शर्मिला रजक, अनिता मुर्मू, रेनु तिर्की, लवली पांडेय, रूपेश कुमार भगत, हिसाबी राय, अमृत पांडेय, अनुग्राहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, निधि गुप्ता, पूनम देवी, रश्मि भगत, मधु देवी, नीतू देवी, रूपा यादव, चायना देवी, अंजना सरदार, सरिता मिश्रा, दीपक साहा, सोहन मंडल, मनीष राज चौबे, धर्मेंद्र त्रिवेदी, सुशील साह, पंकज साह, कुणाल गौस्वामी, साहिबगंज जिलाध्यक्ष गौतम यादव, जिला मंत्री बाप्पी निर्मल प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!