हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर -पाकुड़ मुख्य पथ के देवपुर मन्दिर निकट रविवार को हाइवा की टक्कर से 709 ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही चालक धनबाद जिला के गोविंदपुर निवासी पिंटू मण्डल घायल हो गया। स्थानीय लोगो द्वारा घायल चालक को तुरन्त इलाज के लिए Accepting स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में भर्ती कराया गया। घायल चालक ने बताया कि ट्रक संख्या जेएच 10सिटी 4061 को लेकर पाकुड़ जा रहे थे। इस बीच देवपुर मन्दिर निकट विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा संख्या डब्लूबी 57 पी 8086 ने दूसरे वाहन को ओभरटेक करते हुए मेरे वाहन को जमकर टक्कर मार दिया। जिससे ट्रक काफी क्षतिग्रस्त हो गया। उधर घटना की सूचना मिलने साथ पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों को जब्त कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।






