Search

November 2, 2026 10:07 pm

छठ घाटों पर व्यवस्था दुरुस्त करने को डीसी ने दिए निर्देश, पांच घाटों का किया निरीक्षण

साधु पोखर में नीचे लटकते बिजली तार को देख जताई चिंता, सुरक्षित ऊंचाई पर लगाने का आदेश।

राजकुमार भगत

पाकुड़। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शहर के पांच प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कालीभषान, टीनबंग्ला, साधु पोखर, शीतला मंदिर पोखर और रानी दिग्घी तालाब स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। साधु पोखर में बिजली के तार नीचे लटके मिलने पर उन्होंने विद्युत विभाग को तत्काल तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। साथ ही जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों पर पर्याप्त रोशनी, निर्बाध बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुचारू यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर परिषद को साफ-सफाई का काम लगातार जारी रखने तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से घाटों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ, एसडीपीओ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

IMG 20261102 WA0025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!