Search

November 2, 2026 10:03 pm

हुनर को रोजगार से जोड़ें, आत्मनिर्भर बनें छात्राएं : लुत्फुल हक

सीटी ब्यूटी पार्लर के विदाई समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

पाकुड़। समाजसेवी लुत्फुल हक ने कहा कि हुनर ही आत्मनिर्भरता की सबसे बड़ी पूंजी है। छात्राएं अपने कौशल का इस्तेमाल कर न केवल रोजगार हासिल कर सकती हैं, बल्कि खुद का व्यवसाय शुरू कर दूसरों को भी रोजगार दे सकती हैं। वे रविवार को राज प्लस टू रोड स्थित सीटी ब्यूटी पार्लर के विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्घाटन लुत्फुल हक ने राजेंद्र मंडल और जैनेंद्र सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान के निदेशक मोहम्मद हैदर अली ने कहा कि छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार करना संस्थान का उद्देश्य है। ट्रेनर अंजली सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया गया।

IMG 20261102 WA0029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!