Search

November 6, 2026 11:18 pm

काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला 16 वर्षीय चंदन लापता, तीन दिन से नहीं मिला सुराग

पिता ने अमड़ापाड़ा थाना में आवेदन देकर लगाई बेटे की तलाश की गुहार, परिजनों की बढ़ी चिंता।

अमड़ापाड़ा/पाकुड़ । थाना क्षेत्र की बासमती पंचायत निवासी 16 वर्षीय चंदन पाल पिछले तीन दिनों से लापता है। वह 3 नवंबर को घर से बाजार स्थित नाश्ते की दुकान में काम करने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश में परेशान हैं। इस संबंध में चंदन के पिता प्रदीप पाल ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर बेटे की खोजबीन कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि परिजनों और परिचितों के बीच काफी तलाश करने के बावजूद चंदन का कोई पता नहीं चल सका है। उसका मोबाइल भी उपलब्ध नहीं है, जिससे संपर्क करना संभव नहीं हो पा रहा है। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार के लोग अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं। पिता ने पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए चंदन को जल्द तलाशने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!