Search

November 8, 2026 12:13 am

बच्चों को बताया गया गुड टच-बैड टच का फर्क, बाल विवाह और डायन प्रथा के खिलाफ किया जागरूक

विधिक जागरूकता शिविर में पॉक्सो एक्ट, दहेज प्रथा और मौलिक अधिकारों की दी गई जानकारी, कानूनी मदद के लिए 15100 पर संपर्क करने की अपील।

महेशपुर (पाकुड़)। बच्चों को उनके अधिकारों और कानूनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बड़कियारी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। झालसा रांची के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पाकुड़ की ओर से आयोजित शिविर में बच्चों को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, डायन प्रथा और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडे के निर्देश पर प्रभारी सचिव विशाल मांझी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा ने बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का गलत स्पर्श होने पर चुप रहने के बजाय माता-पिता या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। उन्होंने पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने डायन प्रथा और बाल विवाह को सामाजिक बुराई बताते हुए इसके खिलाफ जागरूकता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों और मौलिक अधिकारों की जानकारी भी दी। साथ ही बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। किसी भी कानूनी समस्या में सहायता के लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही व्यक्ति ऊंचे पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल का उदाहरण देते हुए बताया कि वे भी इसी विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं और आज न्यायालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मौके पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार घोष, एसएमसी अध्यक्ष असर फुल अंसारी, शिक्षक प्रकाश मुर्मू, शिक्षिकाएं जयंती मरांडी, हुमैरा नूर, रीना किस्कू, आशिक अंसारी, पीएलवी मणिलाल हेंब्रम, उर्मिला हेंब्रम, नीरज कुमार राउत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

IMG 20261107 WA0046

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!