Search

November 13, 2026 9:09 pm

परिवहन विभाग की कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर जब्त, 29 वाहनों से वसूला गया लाखों का जुर्माना।

हिरणपुर में 25 वाहनों पर 84.5 हजार और लिट्टीपाड़ा में चार वाहनों पर 1.52 लाख का लगा जुर्माना।

पाकुड़। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जिला परिवहन विभाग ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न मार्गों पर वाहन जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान 29 वाहनों पर कुल 2 लाख 36 हजार 508 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, गिट्टी, डस्ट और मिट्टी लदे पांच ट्रैक्टर जब्त किए गए।हिरणपुर थाना गेट के सामने चलाए गए अभियान में करीब 30 से 35 वाहनों की जांच की गई। इसमें नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहनों से 84 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान चार हाइवा, दो ट्रैक्टर, तीन स्कूल वाहन, दो बस और दो पिकअप सहित अन्य वाहनों की जांच हुई। कई वाहनों में फिटनेस प्रमाणपत्र, नंबर प्लेट और प्रेशर हॉर्न से संबंधित गड़बड़ियां मिलीं। वहीं, पाकुड़-मालपहाड़ी-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर गिट्टी, मिट्टी और डस्ट लदे पांच ट्रैक्टर जब्त कर नगर थाना में रखे गए। इधर, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर स्टेडियम के समीप जांच के दौरान ओवरलोडिंग और ओवरसाइज परिवहन के मामले सामने आए। यहां तीन भारी व्यावसायिक वाहनों और एक पिकअप समेत चार वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 52 हजार 8 रुपये का जुर्माना लगाया गया। डीटीओ मोजाहिद अंसारी ने वाहन मालिकों और चालकों को सभी आवश्यक कागजात दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर और ट्रॉली का वैध निबंधन, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। निर्माण सामग्री की ढुलाई के दौरान ट्रॉली को तिरपाल से ढकना और निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही माल का परिवहन करना होगा। सड़क किनारे अनावश्यक पार्किंग, प्रेशर हॉर्न और नियम विरुद्ध लाइट के इस्तेमाल पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

IMG 20261113 WA0081
IMG 20261113 WA0080
IMG 20261113 WA0078
IMG 20261113 WA0079

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!