Search

November 22, 2026 8:11 pm

ओल्ड स्टार ने मॉर्निंग स्टार को हराकर जीता फुटबॉल खिताब, उपासना मरांडी ने किया सम्मानित

पाकुड़िया: प्रखंड के लगड़ूम पंचायत अंतर्गत तलवा गांव में मॉर्निंग स्टार क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं सांस्कृतिक नागरी-अनेच प्रतियोगिता का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हुआ। समापन समारोह में झामुमो केंद्रीय कमेटी की सदस्य उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ओल्ड स्टार और मॉर्निंग स्टार के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ओल्ड स्टार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मॉर्निंग स्टार को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैदान में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। विजेता टीम को बड़ा खस्सी और उपविजेता टीम को छोटा खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुखिया बिमला बास्की, पूर्व मुखिया जुगुनू हांसदा, शिबलाल टुडू, नजीर टुडू, सागराम सोरेन, बोकारो, मंटू और किश्टु सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

IMG 20261122 WA0011

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!