Search

November 22, 2026 7:57 pm

यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, 37 वाहनों से वसूला 53,500 रुपये जुर्माना

पाकुड़। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को पुलिस लाइन मुख्य गेट पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 37 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इनसे कुल 53,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी और यातायात प्रभारी राकेश कुमार राजन के नेतृत्व में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक जांच अभियान चला। इस दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवरस्पीडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल और नाबालिगों द्वारा वाहन परिचालन की जांच की गई। करीब 40 से 50 दोपहिया वाहनों समेत अन्य वाहनों की जांच हुई। नियमों का उल्लंघन करने वालों से ई-पॉस मशीन के माध्यम से जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अजहर अंसारी, अमित कुमार एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।

IMG 20261122 WA0008 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!