Search

November 24, 2026 8:23 pm

राज्य स्तरीय अंडर-15 कैंप में पाकुड़ की दो बेटियों ने पक्की की जगह

सृष्टि और रेवेका अंडर-15 गर्ल्स कैंप में दिखाएंगी जौहर

पाकुड़ जिले की दो बेटियों ने क्रिकेट के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले की सृष्टि हांसदा और रेवेका मुर्मू का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-15 गर्ल्स क्रिकेट कैंप के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। मेहनत और लगन के दम पर पाकुड़ की बेटियों ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। JSCA की ओर से जारी सूची के मुताबिक, यह विशेष प्रशिक्षण कैंप 27 नवंबर से 6 दिसंबर तक बोकारो के चास कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए सृष्टि और रेवेका को एक दिन पहले यानी 26 नवंबर को बोकारो में रिपोर्ट करना होगा।इस कैंप में दोनों खिलाड़ियों के पास अपने बेहतरीन खेल के दम पर राज्य की टीम में जगह बनाने का सुनहरा अवसर होगा। दोनों के चयन पर पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!