Search

November 24, 2026 8:23 pm

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक अकिल अख्तर को किया सम्मानित

सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान; बोले- यह पाकुड़ और संथाल परगना की जनता का सम्मान है।

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड के 26वें स्थापना दिवस समारोह में पाकुड़ के पूर्व विधायक एवं एआईएमआईएम के संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया। सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिले इस सम्मान से पाकुड़ सहित पूरे संथाल परगना में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अकिल अख्तर ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पाकुड़ और संथाल परगना की जनता का सम्मान है। जनता के अधिकार, क्षेत्र का विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को उठाना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने से जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना और क्षेत्र के विकास के लिए आवाज बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आगे भी जनता के हितों के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!