Search

November 25, 2026 8:53 pm

एसआईआर के नोटिस पर कांग्रेस का ‘सहारा’, मतदाताओं की मदद के लिए खुला है हेल्प कैंप।

सदर प्रखंड कार्यालय के 20 सूत्री कक्ष में दस्तावेजों से लेकर प्रक्रिया पूरी कराने तक मिल रहा मार्गदर्शन।

पाकुड़: एसआईआर के नोटिस से परेशान मतदाताओं की मदद के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा संभाल रखा है। सदर प्रखंड विकास कार्यालय परिसर स्थित 20 सूत्री कक्ष में पिछले कई महीनों से लगातार हेल्प कैंप चलाकर नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आवश्यक जानकारी और सहयोग दिया जा रहा है। कैंप में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मतदाताओं की समस्याएं सुन रहे हैं। साथ ही जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देने, उन्हें व्यवस्थित करने और SIR की प्रक्रिया पूरी करने में मार्गदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि कोई भी योग्य मतदाता प्रक्रिया संबंधी परेशानी के कारण मताधिकार से वंचित न हो और किसी वैध मतदाता का नाम सूची से न कटे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। जरूरी दस्तावेजों के साथ 20 सूत्री कक्ष पहुंचकर हेल्प कैंप का लाभ उठाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!