Search

November 25, 2026 8:35 pm

रिश्तों का खून! जीजा को गांव में घेरकर पीटा, दो साले गिरफ्तार।

गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में दोनों पहुंचे जेल।

पाकुड़। रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव से सामने आया है। यहां अपने ही जीजा खलील शेख को कथित तौर पर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों असलम शेख और भीखु शेख को गिरफ्तार किया है। दोनों पियादापुर गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों ने भवानीपुर पहुंचकर अपने जीजा पर हमला किया था। मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 181/26 दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!