Search

November 25, 2026 10:21 pm

पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त।

हिरणपुर (पाकुड़): पुलिस ने मंगलवार की शाम तुरसाडीह – बड़तल्ला पथ के धोबाडांगा निकट बिना माइनिंग चालान के पत्थर लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया व आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेजा गया गया। पत्थर चिप्स लदे ट्रैक्टर संख्या जेएच 16 -5506 व एक बिना नंबर के ट्रैक्टर कोटालपोखर की ओर जा रहा था कि थाना के एएसआई सुरजमल पासवान ने दोनों ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका गया। जहां पत्थर चिप्स से संबंधित किसी प्रकार के माइनिंग चालान व अन्य कागजात नहीं पाया गया। इसको लेकर तत्काल दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। उधर इसको लेकर पुलिस द्वारा डीएमओ को सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी गौतम कुमार दास ने बताया कि बिना माइनिंग चालान के वाहनों को पकड़ा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताते चले कि बिना नम्बर के ट्रैक्टरों द्वारा पत्थर व बालू की निरंतर ढुलाई की जा रही है। इसको लेकर जिला परिवहन विभाग को भी त्वरित कार्रवाई करना आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!