Search

November 29, 2026 9:30 pm

हेलमेट और सीट बेल्ट को बनाएं आदत, सड़क सुरक्षा के नियमों से ही बचेगी जिंदगी

ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर एजुकेशन में चला जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ।

पाकुड़। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत रविवार को राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर एजुकेशन (ITCT), पाकुड़ में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर लापरवाही से बचने और सुरक्षित सफर के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया। सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य मोहम्मद अजहद अंसारी ने विद्यार्थियों को बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं। उन्होंने जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने के महत्व को भी समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे खुद यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक पप्पू मंडल उपस्थित रहे। अंत में सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

IMG 20261129 WA0008

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!