Search

November 5, 2026 8:49 pm

ग्रामीणों की परेशानी पर आगे आईं जिला परिषद अध्यक्ष, दो गांवों को दिलाई बिजली संकट से मुक्ति।

15-20 दिनों से ठप थी बिजली आपूर्ति, लगवाए 25-25 केवी के दो नए ट्रांसफॉर्मर।

पाकुड़िया। प्रखंड के मोहलपहाड़ी और मड़गांव गांव में लंबे समय से जारी बिजली संकट को दूर करने के लिए जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने पहल की। दोनों गांवों में पिछले 15 से 20 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब रहने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी। ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा के घरेलू कामकाज तक प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिप अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने अपने सहयोग से दोनों गांवों में 25-25 केवी के नए ट्रांसफॉर्मर लगवाए। लंबे इंतजार के बाद ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। इस पहल से दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल होने का रास्ता साफ हुआ है। ग्रामीणों ने जिला परिषद अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिजली संकट के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्रांसफॉर्मर लगने से अब बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!