Search

May 20, 2026 1:35 pm

लेटेस्ट न्यूज़

छात्र-छात्राओं के बीच चलाया गया कालाजार एवं फाइलेरिया जागरूकता अभियान

img 20230104 wa00578885432396873879506



मंगलवार को हिरणपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चियों को पीसीआई के रीजनल मोबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर द्वारा कालाजार एवं फाइलेरिया से संबंधित जानकारी दी गई। ऑडियो विजुअल के माध्यम से बताया गया कि कालाजार का फैलाव बालू मक्खी से किस प्रकार से होता है। बालू मक्खी के छिपने का स्थान अंधेरी जगह नमी वाले जगह, गौशाला, पूजा घर फटी हुई दीवार है, इसके जांच और इलाज से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही सभी उपस्थित छात्राओं से अनुरोध किया गया कि सभी अपने अपने घरों के फटी हुई दीवारों व गौशाला के फटी हुई दीवारों में मिट्टी लगाने से संबंधित अपने माता-पिता को जागरूक करेंगे। साथ ही सभी छात्राओं से यह अपील किया गया कि सभी अपने घर के बाहरी दीवाल पर कालाजार से संबंधित स्लोगन 2 सप्ताह से अधिक बुखार हो सकता है कालाजार को लिखेंगे जिससे कि लोगों को कालाजार से बचाव से संबंधित जानकारी हो। वार्डन द्वारा सभी छात्राओं को निर्देश दिया गया की जो जानकारी आज दी गई यह जानकारी आप अपने आसपास के लोगों को देंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!