Search

March 21, 2026 1:41 am

ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने सामने की सीधी टक्कर में दोनो चालक एवं एक उपचालक गंभीर रूप से जख्मी



बजरंग पंडित


पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर सुंदरपुर एवं बागजोबड़ा गांव के पास गुरुवार की सुबह ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने सामने सीधी टक्कर में दोनो चालक एवं एक उपचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए । घटना 5 बजे सुबह की है । दुर्घटना में दोनो वाहनों के चालक केबिन के परखच्चे उड़ गए और एक चालक केबिन में दब कर करीब एक घंटे तक फंसा रहा जिसे केबिन को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया । सूचना मिलने के साथ पाकुड़िया पुलिस घटनास्थल पहुंची और सभी घायलों को पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सभी का डॉ गंगा शंकर शाह एवं उनके टीम के सदस्यों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रामपुरहाट रेफर कर दिया गया । दुर्घटना में घायल समस्तीपुर निवासी चालक संजीव राय 26 का दाहिना हाथ एवं माथे पर गंभीर जख्म हुआ है,समस्तीपुर के ही उपचालक पंकज कुमार महतो 36 का बायां पैर टूट गया है जबकि उत्तर प्रदेश के ट्रेलर चालक जाबीद शेख उम्र,25 को पेट में गंभीर जख्म हुआ है । बताया जाता है की झपकी लगने के कारण ट्रक अनियंत्रित हुई और दुर्घटना घटी है । यूपी-51बी -टी 1059 नंबर का ट्रेलर में गिट्टी लोड था ,जो पाकुड़िया के गोल्पुर क्रेशर माइंस से गिट्टी लोड कर दुमका की ओर जा रहा था, इसके चालक जाविद शेख का पेट कट गया है और स्थिति चिंताजनक है । जबकि बीआर 09-जीए -8257 नंबर के एलपी ट्रक खाली था यह दुमका से पाकुड़िया माइंस की ओर गिट्टी लाने जा रहा था । खबर पाकर पुलिस इंस्पेक्टर प्रभु सहाय एक्का भी दुर्घटना स्थल पहुंचे घटना का जायजा लिया । दोनो वाहनों को क्रेन द्वारा अलग अलग कर पाकुड़िया थाना लाया गया । पुलिस इंस्पेक्टर प्रभु सहाय एक्का ने बताया कि एक चालक का पलक झपकने के कारण दुर्घटना घटी है ,सभी घायलों का इलाज चल रहा है ,प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी ।

img 20230105 wa01225511668067605449204
img 20230105 wa01235749639514176312955
img 20230105 wa0124186886932787473629
img 20230105 wa01195363981618245110039
img 20230105 wa01188170134101738274234
img 20230105 wa01206503763243404462458
img 20230105 wa01218383222733374480881

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर