Search

May 20, 2026 11:39 am

लेटेस्ट न्यूज़

गांव में ही हुआ विधानसभा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन ,मंत्री समेत कई नेता हुए शामिल



तोफिक राज

पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड के विक्रमपुर गांव के मॉडल विद्यालय के समीप युवा कांग्रेस की ओर से पाकुड़ विधानसभा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम उपस्थित हुए. मौके पर विधानसभा क्षेत्र की बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया. वही मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि युवा कांग्रेस की रीढ़ है यदि चाहने पार्टी को बुलंदी पर पहुंचा सकते हैं. यहां पर उपस्थित युवाओं की संख्या को देखकर यह विश्वास जगह है कि कॉन्ग्रेस विधानसभा स्तर पर और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस पार्टी नहीं विचारधारा है और पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य युवा कार्यकर्ता करें. वही उन्होंने कहा कि देश के संविधान की रक्षा के लिए हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी पर भाजपा सरकार ने सवाल खड़े किए थे लेकिन उनकी यात्रा पूरी तरह से सफल साबित हुई है. आलमगीर आलम ने कहा कि देश को जोड़ने में युवाओं को अहम भूमिका अदा करना है । कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद राय ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील किया और केंद्र सरकार को जमकर निशाना साधा।

img 20230105 wa01378682608483373680660
img 20230105 wa01414208036974743196791
img 20230105 wa01402746399610868200745
img 20230105 wa01397720309544583083926

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!