Search

May 20, 2026 10:57 am

लेटेस्ट न्यूज़

आग लगने से कई व्यापारियों की झोपड़िया जलकर हुई खाक, नष्ट हुई संपत्ति


मृत्युंजय कुमार

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया बाजार स्थित हाट चल्ला में गुरुवार की देर रात करीब एक बजे आग लगने से छः व्यपारियो का हजारों रुपए की हाट चल्ला (झोपड़ी) जल कर नष्ट हो गया। गश्ती के दौरान आग जलते देख रात्रि बाजार प्रहरी ने हो हल्ला मचाकर आस पास के लोगो को उठाया और लोगो ने पानी छिड़क कर आग को काबू कर बुझाया और आग को फैलने से रोका । इस तरह रात्रि प्रहरी ने सूझबूझ से हाट चल्ला के इर्द गिर्द अन्य दर्जनों घरों एवं दुकानों को जलने से बचा लिया फूस और टीना से निर्मित हाट चल्ला जल कर बर्बाद हो गया । आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नही है । विदित हो कि यहां प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को साप्ताहिक हाट लगती है जिसमें छोटे छोटे व्यापारी कपड़े एवं अन्य दुकानें लगाकर जीवकोपार्जन करते हैं।

img 20230106 wa00842652962446354087319
img 20230106 wa00854982290221203097310

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!