तोफिक राज
रांची झालसा के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में डालसा के सचिव सुश्री शिल्पा मुर्मू की उपस्थिति में दिशा योजना के तहत् कानूनी साक्षरता और कानूनी जागरूकता का आयोजन पाकुड़ सदर के हीरानंदपुर पंचायत भवन में आयोजित किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुश्री शिल्पा मुर्मू ने योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए न्याय को सुगमता से दिलाने को लेकर जागरूकता प्रदान की। साथ ही दिशा योजना के तहत् लाभ हेतु व्यापक, समग्र, एकीकृत और व्यवस्थित समाधान पर भी प्रकाश डाला गया ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में इनका लाभ ले सके। ऐसे कई बिंदु पर प्रकाश डालते हुए कहा तीन लाख से कम सालाना आय वाले पीड़ित परिवारों को न्यायालयों में मुक़दमे की पैरवी के लिए वकील भी मुहैया कराई जाती हैं|समय समय पर लोक अदालतों के माध्यम से राजस्व ,बैंक वसूली ,मोटर दुर्घटना ,पारिवारिक विवाद, श्रम आदि मामलों का निस्तारण किया जाता है| मजदूर हो या गरीब वर्ग के लोग अपना हक के लिए शिक्षा के साथ साथ कानून की जानकारी होनी अत्यंत आवश्यक है ताकि न्याय के साथ साथ अपना शारीरिक मानसिक पडतावाना से बच सकें। दिशा योजना के तहत सभी प्रखंडों में पी एल वी ने भी जागरूक किया ।बारी बारी से न्यायिक पदाधिकारी ने जन प्रधिनिधि से उनके समस्या से अवगत हुए और निष्पादन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से आवेदन देने को को कहा।मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी श्री कमल प्रकाश जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिल्पा मुर्मू पैनल अधिवक्त समीर कुमार मिश्रा, बी पी आर ओ ओम प्रकाश सिंह, पंचायत सचिव सुभाष कुमार साहा,मुखिया नीपू सरदार,पंचायत समिति के सद्स्य मानसिंह मुर्मू, स्वयंसेवक पिंटू मंडल, समीर कुमार, पी एल वी उत्पल मंडल, खुदू राजवंशी चन्द्रशेखर घोष, एजारूल शेख, नीरज कुमार राउत समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।










