Search

May 20, 2026 1:52 am

लेटेस्ट न्यूज़

एथलेटिक्स एवं फुटबॉल के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, चयन ट्रायल में ले सकते हैं भाग



राजकुमार भगत

पाकुड। उपायुक्त वरूण रंजन के निदेशानुसार जिला खेल कार्यालय द्वारा संचालित पाकुड़ खेल अकादमी हेतु जिले के इच्छुक प्रतिभावान फुटबॉल एवं एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल पाकुड़ के जिला स्तरीय स्टेडियम, बैंक कॉलोनी में दिनांक 20 जनवरी 2023 को प्रातः 08 बजे से रखा गया है। इस ट्रायल प्रतियोगिता में 12 वर्ष से 15 वर्ष तक आयु वर्ग के स्कूली बच्चों भाग ले सकते हैं। इस ट्रायल प्रतियोगिता के माध्यम से 50 प्रतिभाशाली फुटबॉल, एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में 50 प्रतिशत सरकारी विद्यालय एवं 50 प्रतिशत अन्य बच्चों का चयन होगा। चयनित खिलाड़ियों को एनआईएस व लेवल स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।

img 20230117 wa00872258014468039845597

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!