Search

May 20, 2026 12:47 am

लेटेस्ट न्यूज़

फाइलेरिया चिन्हित रोगी को एम०एम०डी०पी०कीट प्रदान किया गया।

मृत्युंजय कुमार

पाकुड़िया संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पाकुड़िया में फाइलेरिया चिन्हित रोगी को एम०एम०डी०पी० कीट प्रदान किया गया।सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पकुड़िया अंतर्गत कूल 21 चिन्हित हाथी पांव से ग्रसित रोगी को एमटीपी किट प्रदान किया गया। एमटीपी किट में बड़ा टॉब, मग, एंटीबायोटिक साबुन, एंटीबायोटिक पाउडर, क्रीम, तोलिया आदि प्रदान किया गया जिससे कि अपना ग्रसित जगह को इंफेक्शन से बचाने के लिए उपयोग किया जा सके। सिंदरीसोल ग्राम के कुल 9 मरीजों को तथा सूजन पड़ा ग्राम के 6 मरीजों को एवं अन्य गांव के मरीजों को प्रदान किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार यादव द्वारा बताया गया की हाथी पांव से ग्रसित लोग दिन में दो बार ग्रसित अंग को साफ सफाई करेंगे साफ सफाई के बाद सुखाकर घाव वाले जगह में क्रीम वह पाउडर का उपयोग करना है। डॉ यादव ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पाकुड़ जिला भी 2023 में सम्मिलित किया गया है फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमडीए प्रोग्राम चलाया जाएगा जिसमें 2 साल से कम, गर्भवती महिला एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को छोड़कर सभी व्यक्ति को डीइसी की गोली एवं एल्बेंडाजोल की गोली को खिलाया जाएगा। एमडीए कार्यक्रम दिनांक 10 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023 तक चला जाएगा। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार यादव, कालाजार टेक्नीकल सुपरवाइजर संजय मुर्मू, एमपीडब्ल्यू नूर आलम शेख, पाचक राजकुमार ठाकुर, अलख निरंजन, साहिया एलिजाबेथ मरांडी, अंजू मरांडी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

img 20230117 wa0133608269616088028270
img 20230117 wa01366249152818471024989
img 20230117 wa0135567037921475571932
img 20230117 wa01342110138335783948102

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!