Search

April 25, 2026 8:16 am

फ्रेंडली क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन ने मीडिया टीम को हराया

 

बजरंग पंडित

पाकुड़ : रविवार को बैंक कॉलोनी स्थित जिला स्तरीय स्टेडियम में प्रशासन एवं मीडिया के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ।इसमें प्रशासन इलेवन ने मीडिया इलेवन को 2 रनों से हरा दिया। मीडिया इलेवन के कप्तान मुकेश जैसवाल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवरों में दो विकेट गंवाकर मीडिया इलेवन की टीम ने 80 रन बनाए।

प्रशासन इलेवन के कप्तान एचपी जनार्दनन ने चौका छक्का मार रनों की बोछार कर बेहतरीन पारी खेली।वहीं एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने भी रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन इलेवन की टीम निर्धारित 9.4 ओवरों में ही अपनी सफलता पाई।इस तरह प्रशासन इलेवन ने यह मैच 2 रनों से जीत लिया। मीडिया इलेवन की ओर से अमित कुमार व राजकुमार ने खासा रनों का योगदान दिया। प्रशासन इलेवन की ओर से पुलिस अधीक्षक ने किफायती गेंदबाजी व बल्लेबाजी कर अपनी टीम को भारी योगदान दिया। वही बेस्ट फील्डिंग के रूप में पत्रकार सतनाम सिंह की भी काफी तारीफ हुई।उपायुक्त ने उप-विजेता टीम मीडिया इलेवन को ट्राफी देकर सम्मानित किया एवं मीडिया इलेवन ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।अंपायर की भूमिका निभाने वाले प्रवीण कुमार सिंह ने अंपयारिक में दोनों टीम को समानता रखा तथा कामेंटेटर जयदेव मंडल ने अपना कर्तव्य निभाते हुए लोगों का मनोरंजन किया।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, दंडाधिकारी प्रमोद दास, डीएसई मुकुल राज, डॉ अमित कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेस यादव, एसएमपिओ पवन कुमार आदि मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023 01 29 at 8.51.41 PM 1

WhatsApp Image 2023 01 29 at 8.51.22 PM 1

WhatsApp Image 2023 01 29 at 8.51.18 PM 1

WhatsApp Image 2023 01 29 at 8.51.16 PM 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!