Search

May 18, 2026 7:40 pm

आठवीं बोर्ड परीक्षा की तिथि 25 फरवरी तक विस्तृत

राजकुमार भगत

पाकुड। जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त विज्ञप्ति संख्या 3 /2023 के सूचना अनुसार जैक द्वारा जारी आठवीं बोर्ड परीक्षा 2023 फॉर्म भरने की तिथि 25 फरवरी तक विस्तारित कर दी गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 16 जनवरी से 16 फरवरी तक निर्धारित थी।जो अब विद्यार्थियों के कठिनाइयों को देखते हुए आठवीं बोर्ड की परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी तक बढ़ा दी है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आठवीं बोर्ड परीक्षा हेतु फॉर्म नहीं भरा है वैसे विद्यार्थी जैक की वेबसाइट वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू .जेएसी .झारखंड . इन/जे ए सीWWW.jac.jharkhand.gov.in/jac के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। शेष विधि एवं नियम तथा शर्तें पूर्वक लागू रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!