Search

July 5, 2026 12:54 am

“जनजातीय गरिमा उत्सव” के अंतर्गत “जनभागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम का शुभारंभ।

जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

पाकुड़/ सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का ने बताया कि यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना है, ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँच सके। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत PM JANMAN/DA-JGUA ग्रामों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का संतृप्तिकरण तथा जनजागरूकता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

18 मई 2026, अभिविन्यास कार्यशाला एवं अभियान का शुभारम्भ

पाकुड़ में जिला, प्रखंड एवं ग्राम स्तर के अधिकारियों हेतु अभिविन्यास कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, उद्देश्यों, कार्ययोजना एवं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

19 मई से 25 मई 2026, संतृप्ति एवं वृक्षारोपण अभियान

PM JANMAN/-JGUA ग्रामों में संतृप्ति एवं वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन ग्राम स्तर पर सघन शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होंगे तथा पात्र लाभुकों के बीच एंटीटलमेंट सर्टिफिकेट कार्ड्स का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

20 मई 2026: ग्राम स्तरीय गतिविधियों का आयोजन

ग्राम भ्रमण अभियान के तहत अधिकारियों, आदि कर्मयोगियों एवं गैर-सरकारी संगठनों द्वारा ट्रांजेक्ट वॉक आयोजित कर गांवों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करते हुए आगामी जनसुनवाई की तिथियों की जानकारी दी जाएगी।

21 मई से 23 मई 2026 : जनसुनवाई कार्यक्रम

सभी आदि सेवा केंद्रों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्राप्त शिकायतों के त्वरित निवारण एवं अधिकारों के समाधान हेतु प्रतिदिन गतिविधियों का संचालन किया जाएगा, ताकि लाभुकों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

24 मई 2026 : प्रलेखन एवं प्रगति समीक्षा

अभियान से संबंधित प्रलेखन कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्राप्त समस्याओं, समाधान किए गए मामलों, लंबित प्रकरणों, संबंधित अधिकारियों एवं अनुवर्ती कार्रवाई का विस्तृत संधारण किया जाएगा। साथ ही KPI आधारित प्रूफ कार्ड एवं प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड तैयार किए जाएंगे।

25 मई 2026: मीडिया ब्रीफिंग एवं समीक्षा बैठक

जिला सभागार, पाकुड़ में उपायुक्त, पाकुड़ एवं परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए०, पाकुड़ द्वारा मीडिया कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट सभागार में प्रखंड एवं ग्राम स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित कर अभियान की प्रगति एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में अधिकारियों को अभियान की सफलता हेतु समन्वित एवं सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मौके पर जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20260518 wa00213392619443383417837
img 20260518 wa00187430796194051858962

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!