Search

May 18, 2026 8:24 pm

गोपीनाथपुर में स्थायी पुलिस कैंप की मांग तेज, जिला परिषद सदस्य ने एसपी को सौंपा आवेदन।

पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर गांव में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थायी पुलिस कैंप की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को आवेदन सौंपकर गांव में शीघ्र पुलिस कैंप स्थापित करने की मांग की है। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने बताया कि गोपीनाथपुर में पुलिस कैंप की मांग को लेकर पहले भी ग्रामीणों द्वारा कई बार उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा जा चुका है। संबंधित विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण और जांच भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि गांव में स्थायी पुलिस कैंप स्थापित होने से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण होगा, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा शांति एवं सौहार्द का माहौल मजबूत होगा।।ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि पुलिस कैंप की स्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपील की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!