Search

May 17, 2026 8:56 pm

माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में ससमय सरकार का रखे पक्ष : उपायुक्त



राजकुमार भगत

पाकुड़।शनिवार को उपायुक्त वरूण रंजन ने माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा की,
एवं प्रति शपथ पत्र दायर करने में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में बताया गया कि न्यायालय में दायर लंबित रिट याचिका की प्रति प्राप्त कर जवाब तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में महत्वपूर्ण पत्रों की समीक्षा की गई तथा जो मामले लंबित पाए गए उनको जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जो निर्देश दिए जाते हैं उनके निष्पादन में त्वरित रूप से अनुपालन करें। बैठक में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230304 WA0017

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!