30किलो अवैध जावा महुवा को नष्ट किया गया
प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
होली के मद्देनजर देखते हुए सिमलोंग प्रभारी सत्यदेव प्रसाद ने सोमवार को सिमलोंग ओपी क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध ताबोड तोड़ छापामारी किया। छापामारी के दौरान उन्होंने 30किलो अवैध जावा महुवा को नष्ट किया। ओपी प्रभारी सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारा गया। उन्होंने कहा ओपी क्षेत्र में अवैध कार्य करने वालो पर पुलिस की कड़ी नजर है। छापामारी देख अवैध देशी शराब बनाने वालो में हड़कंप मचा रहा। छापामारी टीम में ओपी प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद थे।
Also Read: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पाकुड़ में प्रगणकों का सघन प्रशिक्षण, पाकुड़िया में पहला चरण सफल।






