Search

May 16, 2026 10:26 pm

अधूरी सड़क को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम, पुनर्निर्माण की मांग पर अड़े — अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

पाकुड़िया (पाकुड़)। लाडगुम पंचायत की मुख्य सड़क के अधूरे निर्माण और जर्जर हालत को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों ग्रामीणों ने तालवा चौक पर पाकुड़िया–पाकुड़ मुख्य पीडब्ल्यूडी मार्ग को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 20 किलोमीटर लंबी यह सड़क वर्ष 1982–83 में आरईओ विभाग द्वारा बनाई गई थी, लेकिन इसके बाद आज तक न तो इसका मरम्मत कार्य हुआ और न ही पुनर्निर्माण कराया गया। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे यह मार्ग पूरी तरह जर्जर स्थिति में पहुंच गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह सड़क जानलेवा बन जाती है। एंबुलेंस तक गांवों में नहीं पहुंच पाती, जिससे आपात स्थिति में मरीजों की जान पर बन आती है। स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को भी रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सूचना मिलने पर पाकुड़िया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। वहीं जाम स्थल पर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष देखा गया। बैठक कर ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो 2 जून से तालवा चौक पर अनिश्चितकालीन सड़क जाम किया जाएगा।

img 20260516 wa00408023287076899599346
img 20260516 wa00398531718316634996008
img 20260516 wa00381393779039323618080

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!