Search

May 17, 2026 6:11 pm

पुलिस केंद्र में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

**

*फगुआ के गाने पर जमकर थिरके जवान*

बजरंग पंडित

पाकुड़ पुलिस केंद्र में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, डीसी एसपी एसडीओ डीएसपी,नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, परिचारी परवर अवधेश कुमार, सभी थाना प्रभारी,ओपी प्रभारी ने पुलिस परिवारों संग किया सेलिब्रेशन आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, डीसी ने बताया पुलिस के जवान हमेशा से ही दूसरों की खुशियों में ही अपनी खुशियां ढूंढ लेते हैं। इसकी वजह है किसी भी त्योहार पर उन्हें छुट्टी न मिल पाना। पर पुलिसकर्मियों के चेहरे पर इस बात को लेकर जरा भी शिकन नहीं है। इसी वजह से पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी एचपी जनार्दन ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त बरुन रंजन होली मिलन समारोह में शामिल हुए । होली मिलन कार्यक्रम में पुलिस लाइन में तैनात पुलिस जवानों के परिवार व बच्चों ने रंग गुलाल एक दूसरे को लगाकर खूब मस्ती की और फिल्मी गानों पर गायन टोली ने फगुआ के गाने गा कर सबको थिरकने पर मजबुर कर दिया ।इस दौरान एसपी व डीसी ने सभी को होली की बधाई दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पुलिस जवानों के एक दूसरे से मिलने से तनाव से दूर रहते है।

IMG 20230306 WA0057
IMG 20230306 WA0056
IMG 20230306 WA0055

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!